*राजनादगांव तहसील ग्राम डूमरडीह में राजस्व जन चौपाल का हुआ आयोजन*
March 11, 2022
*राजनादगांव तहसील ग्राम डूमरडीह में राजस्व जन चौपाल का हुआ आयोजन*
*राजनादगांव* - कलेक्टर महोदय के निर्देशन और एसडीएम महोदय के मार्गदर्शन में राजनांदगांव तहसील के ग्राम डूमरडिह खुर्द में राजस्व जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमे तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता एवं नायब तहसीलदार चितेश देवांगन राजस्व टीम के साथ ग्राम पंहुचे और आम जनता से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निराकरण की कार्यवाही किया। आज जन चौपाल शिविर में 28 राजस्व आवेदनों का निराकरण किया गया। ग्रामवासियों से राजस्व के अलावा गौठान, महिला समूह के सशक्तिकरण आदि विषयों पर भी चर्चा कर शासन की महत्त्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर में राजस्व निरीक्षक, पटवारी, सरपंच ,सचिव ,कोटवार सहित ग्रामवासी मौजूद थे।