कार की ठोकर से वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत...
00. कार की ठोकर से वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत...
सड़क अतरिया- बुधवार की सांम सड़क अतरिया खैरा के मध्य एक कार की ठोकर से स्कुटी सवार वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार की सांम करीब सवा 6 बजे वन विभाग छुईखदान में पदस्थ मुन्ना शेख पिता तबीब शेख 48 वर्ष छुईखदान में अपनी ड्यूटी कर स्कुटी सी जी 08 ए बी 4968 से अपने घर लौट रहा था। तभी वह अतरिया पैटोल पम्प से आगे निकला ही था की विपरीत दिशा से आ रही एक कार सी जी 08 ए आर 4028 लापरवाही पूर्वक चलाते हुऐ उसके स्कुटी को जबर्दस्त ठोकर मार दिया। और सड़क से नीचे ऊतर कर खेत में जा घुसी। ठोकर से स्कुटी का परखच्चे ऊठ गया। तथा वृद्ध बहुत बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुच कर दूर्घटना की जानकारी 112 को दिया। मौके पर तत्काल पुलिस एम्बुलेंश लेकर पहुची। तथा घायल वृद्ध को छुईखदान चिकित्सालय लेकर आई। जहा उसे मृत घोषित कर दिया। मुन्ना शेख लिमो वार्ड क्रमांक एक का रहवासी था। जिसका दो साल पहले छुईखदान वन विभाग में स्थांनतरण हुआ था। तथा रोज अपने दो पहिया वाहन से आफिस आना जाना करता था। वृद्ध हसमुंख और मिलनसार था। जिसकी मौत की खबर सुनकर गांव में सन्नाटा पसर गया है। छुईखदान पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।