HEADLINE
Dark Mode
Large text article

हायर सेकण्डरी कामठी में खेल दिवस मनाया

 हायर सेकण्डरी कामठी में  खेल दिवस मनाया 



हाकी कें जादूगर मेजर  ध्यानचंद को यादकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कामठी में राष्ट्रीय खेल दिवस व्याख्याता तुलस चंद्राकर कें नेतृत्व में मनाया गया इस अवसर पर दौड़ पैदल चाल आदि खेल का आयोजन किय़ा गया प्राचार्य आर एन राजपूत ने बच्चों को संबोधित कर कहा खेल का महत्व सिर्फ शारारिक स्वास्थ्य की ही सीमा नहीं है बल्कि यह हमारे मनोवैज्ञानिक विकास कें लिए भी आवश्यक है आप लोग भी खेल में अवश्य रुचि ले और आगे बढ़े  जो भी विद्यार्थी खेल में अच्छा प्रदर्शन करेगा उसे विद्यालय की ओर से सम्मानित किय़ा जाएगा निश्चित ही खेल खेलने से हमारा मन ताजगी और सक्रियता से भर जाता साथ ही साथ मानसिक तनाव कम करने में मदद करता है और हमें स्वस्थ रखता है इस अवसर पर व्याख्याता हीरालाल छापरीय़ा मनोज आदित्य राजेश शर्मा तुलस चंद्राकर और सीताराम यादव संतान सिंह बिहारी साहू व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment