HEADLINE
Dark Mode
Large text article

शिक्षक भविष्य निर्माता व समाज का दर्पण है जिसे चरितार्थ कर रहे है व्याख्याता तुलस चंद्राकर

 शिक्षक दिवस विशेष -



शिक्षक भविष्य निर्माता व समाज का दर्पण है जिसे चरितार्थ कर रहे है व्याख्याता तुलस चंद्राकर 




ग्राम महली निवासी व्याख्याता तुलस चंद्राकर जो वर्तमान में पंडरिया विकासखंड कें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कामठी में पदस्थ है जिन्होंने अपनी शिक्षकीय कार्य 2008 में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रापा से प्रारंभ की 2008से 2018तक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला महली में अपनी सेवाएं दी फिर प्रमोशन में वर्तमान शाला कामठी में पदस्थ है ,इन्होंने जिस विद्यालय में भी गया है  वहा का काया कल्प ही कर दीया है साथ ही साथ   बच्चों की पढ़ाई, खेल ,सांस्कृतिक,सामाजिक सहभागिता  हरेक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए है जिसके बदौलत कई बच्चे खेल व विज्ञान क्षेत्र में राज्य स्तर तक गये है और विद्यालय का नाम रोशन किए है। 

           कहा जाता है शिक्षक भविष्य निर्माता, समाज का पथ प्रदर्शक ,राष्ट्र निर्माता जिसे चरितार्थ कर रहे शिक्षक तुलस चंद्राकर इनके द्वारा बच्चे युवा महिलाएं बुजुर्ग व मजदूर सभी का उनके विशेष दिवस पर सम्मानित किय़ा जाता है जिसके कारण शिक्षक तुलस सभी कें चहेते है। 

     शिक्षक  तुलस असाधारण कार्य हेतु मानव संसाधन कार्यालय नई दिल्ली से नवाचार हेतु सम्मानित हो चुके है इसके नवाचार छत्तीसगढ़ कें अलावा 18राज्यों कें विद्यालय में लागू है इसके अलावा शिक्षा विभाग की ओर से दी जाने वाली सबसे बड़ा पुरस्कार राज्यपाल  अवार्ड 2022राजभवन में महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री कें हाथों सम्मानित हो चुके है ,मुख्यमंत्री शिक्षा श्री अलंकरण 2020 इसके अलावा अनेको राष्ट्रीय ,राजकीय, जिला व ब्लाक से विभागीय व  सामाजिक संस्थान से सम्मानित हो चुके है शिक्षक कें शैक्षणिक माडल को भारत सरकार द्वारा जारी द टीचर ऐप में स्थान मिला है जिसे पुरे देशके शिक्षक इसका अनुशरण कर रहे है इसके अलावा शिक्षक द्वारा पढ़ाए जा रहे विषय में परिक्षा परिणाम  पिछले 15वर्षों से शतप्रतिशत है।साथ ही साथ शिक्षक द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर जरूरत मंद 1se12तक कें विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक दीया जाता है

Post a Comment