HEADLINE
Dark Mode
Large text article

कबीरधाम के नवाचारी शिक्षिका ज्योति ध्रुव शिक्षा श्री पुरस्कार से होंगे अलंकृत*

 *कबीरधाम के नवाचारी शिक्षिका ज्योति ध्रुव शिक्षा श्री पुरस्कार से होंगे अलंकृत*     

                (फाईल फोटो)

कवर्धा-  कबीरधाम जिले के पंडरिया विकास खंड के अतंर्गत वनाचल क्षेत्र में स्थित शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया मे कार्यरत व्याख्याता ज्योति ध्रुव को संभागीय कार्यालय दुर्ग के सभा कक्ष में 25 अक्टूबर को संभाग का सर्वोच्च पुरस्कार मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। नवाचारी शिक्षिका के रूप में पहचान बना चुकी ज्योति ध्रुव शिक्षा के क्षेत्र में कई नवाचार किए।कोरोना काल में ऑनलाइन क्लास के माध्यम से बच्चो को शिक्षा की मूलधारा में जोड़े रखा।

इन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नित नवाचार के माध्यम से पढ़ाई के साथ साथ विविध शैक्षिक गतिविधियों एवम प्रतिस्पर्धा के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करते हैं। जिसके कारण यहां के विद्यार्थी राज्य स्तर के सभी शैक्षिक गतिविधि मे भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्था और जिले को गौरवान्वित कर रहे हैं। इसके अलावा खेलकूद, शत प्रतिशत  बोर्ड परीक्षा परिणाम, बालिका शिक्षा, नशा मुक्ति आभियान, निर्धन बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, उपचारात्मक शिक्षा , 100प्रतिशत परीक्षा परिणाम,वृक्षारोपण,सभी विद्यार्थी को स्थाई जाति प्रमाण पत्र बनवाना , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अनेक शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। यह संस्था बच्चो के लिए प्रतिस्पर्धा का हब बन गया है। इन्हे पढ़ाई तुहार दुवार उत्कृष्ठ शिक्षक नोडल शिक्षक रत्न, राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस, ईको क्लब पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इस सम्मान के लिए  जिला शिक्षा अधिकारी योगदास साहू, सहायक संचालक एम के गुप्ता, यू आर चंद्राकर, एम आई एस सतीष यदु,विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी जी पी बनर्जी, एबीओ दीपक ठाकुर, रामचंद्र साहू , सीएसी शत्रुघ्न प्रसाद डडसेना, उत्कृष्ठ प्राचार्य संतोष कुमार साहू, व्याख्याता योगेश कुमार गुरु दीवान, महेंद्र कंठले, शकून पाटले बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना के साथ प्रसन्नता व्यक्त किए।


देव सिंह धुर्वे  - रिपोर्टरों कवर्धा/बोड़ला ब्लॉक मो.-6264569221

इसी तरह के किसी अन्य खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें।

Post a Comment