HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वनांचल ग्राम बम्हनी के धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी पूरी तरह ढप्प

 वनांचल ग्राम बम्हनी के धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी पूरी तरह ढप्प  

         (बम्हनी में धान उठाव नहीं होने कारण जाम हुए धान)


                             आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित समनापुर पं.क्र. 206 शाखा रेंगाखार कला के धान उपार्जन केन्द्र बम्हनी में समय पर धान उठाव नहीं होने के कारण धान खरीदी 24/12/2024 से पूरी तरह ढप्प पड़ चुकी है। जिससे क्षेत्र के किसानों में काफी रोष का माहौल व्याप्त है। समिति प्रबंधक द्वारा बिना किसी आफिशियल सूचना के कभी धान खरीदी बंद कर दिया जा रहा है। जिससे भी किसान परेशान है। किसानों का कहना है कि हमारी आय का एक ही साधन है किसानी, ऐसे में यदि हमारी फसल को विक्रय करने में कई तरह से समस्याओं का सामना करते -करते थक चुके हैं। अतः साय सरकार से हमारी मांग है समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए समस्या का समाधान कर नियमित रूप से धान खरीदी चालू रखें। आगामी समय में धान विक्रय करने में इस प्रकार की समस्या आती है तो  किसानों ने उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

Post a Comment