HEADLINE
Dark Mode
Large text article

शैक्षिक समन्वयक संघ पंडरिया का कैलेंडर विमोचन

 शैक्षिक समन्वयक संघ पंडरिया का कैलेंडर विमोचन 



          


 शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रोहरा के नवीन शाला भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती भावना बोहरा, विधायक, विधानसभा क्षेत्र पंडरिया के द्वारा शैक्षिक समन्वयक संघ पंडरिया जिला कबीरधाम का कैलेंडर विमोचन किया गया. इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंडरिया श्री महेंद्र कुमार गुप्ता, खंड स्त्रोत समन्वयक श्री अर्जुन चन्द्रवंशी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दीपक ठाकुर, शैक्षिक समन्वयक संघ  के जिला उपाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद डडसेना,  ब्लॉक संरक्षक रामानुज सिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष रघुनंदन गुप्ता, संकुल समन्वयक कन्हैया चंद्राकर के साथ साथ शैक्षिक समन्वयक संघ पंडरिया से भागीरथी चंद्राकर, विष्णु प्रसाद चंद्राकर, रामफल चंद्राकर, सुरेंद्र नेताम, राम सिंह धुर्वे, जितेंद्र चंद्रवंशी, डालचंद चंद्रवंशी, रामसनेही चंद्राकर, ईश्वर तिवारी,  बैजनाथ चंद्राकर, लव सिंह परस्ते, नारायण कुंभकार, अशोक पांडे, उत्तम लॉयल, काशी गोयल, कमल कुमार सोनी, उदय शर्मा, दिलीप सोनवानी, जनक सिंह तिलगाम, हमीदउल्ला खान मीडिया प्रभारी उपस्थित थे. सभी समन्वयक के द्वारा विधायक महोदया का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया.

Post a Comment